TECH ADVICE

Science and Technology

  • Home
  • Sitemap
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Home

Wednesday, 14 September 2016

अपने आस-पास कौनसा मोबाइल नेटवर्क सबसे अच्छा है, इसे जानने का आसान तरीका

 Unknown     05:47     Information Zone     No comments   




क्या आपके एरिया या घर में वर्तमान मोबाइल ऑपरेटर का नेटवर्क अच्छा नहीं आ रहा है? और आप जानना चाहते है कि आपके लिए कौनसे नेटवर्क की SIM लेना या उस पर पोर्ट करना सही रहेगा?

तो इसके लिए आपको ये जानना बहुत ज़रूरी है कि आपके घर और एरिया में आपके आस पास कौनसे मोबाइल ऑपरेटर का सिग्नल और सेवाएँ सबसे बेहतर काम करती है।



अपने आस पास सबसे अच्छे सिग्नल वाले मोबाइल नेटवर्क का कैसे पता करें?


आइए जानते है कि कैसे पता करें कि हमारे स्थान पर कौनसा मोबाइल नेट्वर्क सबसे अच्छे सिग्नल और सेवाएँ दे रहे है:

1. अपने मोबाइल पर OpenSignal मोबाइल एप डाउनलोड करें


OpenSignal एप को आप अपने मोबाइल के एप स्टोर में जाकर मुफ़्त में डाउनलोड कर सकते है, इसे आप निम्न लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते है

 OpenSignal ऐंड्रॉड एप डाउनलोड लिंक
 OpenSignal आइ-फ़ोन एप डाउनलोड लिंक

 अन्य फ़ोन के लिए, फ़ोन के एप स्टोर में जाकर सर्च करें

2. एप ओपन कर Coverage टैब पर क्लिक करें

इस एप को डाउनलोड करने के बाद उसे ओपन करें और एप पर नीचे Coverage टैब पर क्लिक करें, इससे आपके सामने निम्न एप विंडो खुल जाएगी।


3. इसके बाद NETWORKRANK ^ पर क्लिक करें

ऊपर Coverage विंडो में नीचे दिखाई दे रहे
NETWORKRANK ^
विकल्प पर क्लिक करें।

इससे ये एप आपके आस पास उपलब्ध सारे मोबाइल नेटवर्क को स्कैन कर उनकी कपैसिटी, क्वालिटी और सिग्नल स्ट्रेंथ की जाँच करना शुरू कर देगा।


4. लीजिए, मिल गयी आस पास उपलब्ध सभी मोबाइल नेटवर्क के सिग्नल और कपैसिटी की जानकारी

कुछ ही क्षणों में ये एप आपके आस पास उपलब्ध सभी मोबाइल ऑपरेटर नेट्वर्क की परफॉरमेंस, क्वालिटी, डेटा स्पीड, सिग्नल स्ट्रेंग्थ की जानकारी और उनकी रैंकिंग आपके सामने प्रस्तुत कर देगा।



इस जानकारी के माध्यम से आप नयी SIM लेने या अपने वर्तमान मोबाइल नंबर को नए नेटवर्क पर पोर्ट करने का निर्णय बड़ी आसानी से कर सकते हो।


अगर आपको ये जानकारी उपयोगी लगी है, तो कृपया इसे अपने सोशल नेटवर्क में ज़रूर शेयर करें, धन्यवाद
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
loading...
Newer Post Older Post Home

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts

Categories

  • Android Tricks
  • Blogging Tricks
  • Earn Money Online
  • Facebook Tricks
  • Free
  • Free Internet Data
  • Hacking Tricks
  • How To
  • Information Zone
  • Network Tricks(Airtel)
  • Network Tricks(Other)
  • Online Shopping
  • Opera Tricks
  • Other Tricks
  • PC Tricks
  • Premium Accounts
  • Promo Codes
  • Recharge
  • Reliance Tricks
  • Special Tricks
  • Tech News
  • Tricks in Hindi
  • Troid VPN
  • Tutorials
  • Unlimited
  • Whats App
@PSK4U. Powered by Blogger.

Translate

Protected by Copyscape

Join Us On Facebook

Join Us On Facebook
Like Us On Facebook

Copyright © TECH ADVICE | Powered by Blogger
Design by Pushpendra Singh Koshyari |